लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में पारा गिरा, दिल्ली में 2003 के बाद नवंबर की सबसे सर्द सुबह

By भाषा | Updated: November 22, 2020 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान गिर गया जहां श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है।

हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम पारा रविवार को शून्य से नीचे चला गया। गुलमर्ग कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को श्रीनगर का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का गुलमर्ग समूची घाटी का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ।

अधिकारी ने कहा कि 23 से 25 नवंबर के बीच खासकर, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के उत्तर पश्चिम हिस्से और सोनमर्ग-जोजिला के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 नवंबर की सुबह से बर्फबारी की संभावना है और यह 25 नवंबर तक जारी रह सकती है।

अधिकारी ने कहा कि व्यापक तौर पर बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

शिमला में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है जबकि राज्य के कुछ जिलों में शीतलहर जारी है।

शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र ने इससे पहले रविवार से बुधवार के बीच बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया था। हालांकि शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि बुधवार को मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों की दूर-दराज की जगहों पर भारी बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए 'येलो वेदर' चेतावनी जारी की गई है।

मौसम केन्द्र जान-माल के लिये नुकसानदेह साबित होने वाले खराब अथवा बेहद खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर विभिन्न रंगों से संबंधित चेतावनियां जारी करता है। येलो अलर्ट सभी चेतावनी स्तर के लिहाज से सबसे कम खतरे का सूचक होता है। यह अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने की आशंका की ओर इशारा करता है।

सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले का केलॉन्ग राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है जबकि कुफरी का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तथा डलहौजी का 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने कहा कि शिमला में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस है। राज्य में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उना का रहा।

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर संभागों में भी मौसम सर्द रहा।

राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है, जहां माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीती शनिवार रात में राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने राज्य में आगामी 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमाओं से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट