लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पारा लुढ़का, वायु गुणवत्ता में सुधार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है। हालांकि हवा की गति तेज होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह "मध्यम" श्रेणी में पहुंच गयी है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाओं के चलते रहने का अनुमान है।

दिल्ली की रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार को इसमें सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 305 और शनिवार को 356 रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos