दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा नीचे गिरा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:28 IST2021-03-12T20:28:52+5:302021-03-12T20:28:52+5:30

Mercury dropped down after light rain in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा नीचे गिरा

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा नीचे गिरा

नयी दिल्ली, 12 मार्च ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री गिर गया।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे तक 2.6 मिमी वर्षा और उसके बाद बूंदा बांदी दर्ज की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि घने बादलों और तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन भी था।

न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमाान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury dropped down after light rain in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे