लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, रविवार से बर्फबारी का अनुमान

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन यह शून्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग अनुसार क्षेत्र में रविवार से तीन दिन बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि चिल्लई कलां (भीषण ठंड की अवधि) के दौरान कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक है। श्रीनगर में शनिवार और रविवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक था। उन्होंने कहा कि पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भारी बर्फबारी हो सकती है। ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिनों की अवधि मंगलवार से शुरू हुई है। इस दौरान भीषण ठंड पड़ती है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है और अधिकतर क्षेत्रों में, विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। ‘चिल्लई कलां’ के बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्लई खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ मौसम शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां