लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, जून अंत तक बारिश की उम्मीद नहीं

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में 13 दिन के अंतराल के बाद बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में जून के अंत तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं है और तब तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि लू चलने का अनुमान नहीं है। आईएमडी के अनुसार, मॉनसून केरल में दो दिन देर से पहुंचा और इसके बाद पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य से सात से 10 दिन पहले वर्षा हुई।

विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान के कुछ इलाकों, हरियाणा और पंजाब में जून के अंत तक बारिश होने की संभावना नहीं है। श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जून को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पालावत ने कहा कि जून के अंत तक दिल्ली में मॉनसून की बारिश होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया