लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: December 20, 2021 11:41 IST

Open in App

जयपुर, 20 दिसंबर राजस्थान के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां चुरू और सीकर सहित कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं, जहां बीती रविवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, करौली में 0.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर और चुरू में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान अलवर में 1.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.4 डिग्री, अलवर में 1.6 डिग्री, संगरिया में 1.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.6 डिग्री, पिलानी में 3.3 डिग्री, ऐरनपुरा में 4.0 डिग्री, गंगानगर में 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के फतेहपुर और चुरू में यह शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है जबकि अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री से लेकर 28.9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।

वहीं, राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुंझुनू, नागौर और भरतपुर सहित अनेक जिलों में आगामी 24 घंटे भी शीतलहर के संबंध में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह