लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में पारा फिर शून्य से नीचे, बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:24 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

श्रीनगर, सात दिसंबर कश्मीर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना जतायी है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह रिजॉर्ट, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात को शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जो बीती रात से चार डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में पारा पांच डिग्री से अधिक तक गिरकर शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां