लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुलिस ने मेफेड्रोन बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:03 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक फार्महाउस में संचालित मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन और अन्य उपकरणों की अनुमानित कीमत 2.35 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि मुंबई और कोल्हापुर पुलिस की एएनसी टीमों ने मुंबई से 375 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले के चंदगड़ तालुका के ढोलगरवाड़ी गांव में मंगलवार को यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ की एक महिला तस्कर द्वारा दी गई सूचना पर की गई जिसे हाल में उपनगरीय बांद्रा में पकड़ा गया था।

अधिकारी ने कहा कि मेफेड्रोन और अन्य उपकरणों के निर्माण में प्रयुक्त 39 लीटर रसायन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि एक वकील इस अवैध एमडी निर्माण इकाई का मुख्य षड्यंत्रकर्ता है। उन्होंने कहा कि मुख्य संदिग्ध फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं