लाइव न्यूज़ :

प्रमाणपत्र में ‘कोविड-19’ से मौत का उल्लेख करें, अनाथ बच्चों तक सहायता सुनिश्चित करें : अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:34 IST

Open in App

चेन्नई, आठ जून तमिलनाडु विधानसभा में नेता विपक्ष के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को राज्य सरकार से अधिकारियों को यह निर्देश देने का आग्रह किया कि वे मृत्यु प्रमाणपत्रों में कोविड-19 से हुई मौतों का जिक्र करें क्योंकि प्रमाणपत्रों में गलत कारण बताने से महामारी के दौरान समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने रेखांकित किया कि यदि मौत कोविड की वजह से हुई है और मृत्यु प्रमाणपत्रों में इसकी दूसरी वजह दर्ज की जाती है तो महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चे केंद्र और राज्य सरकार की सहायता से वंचित रह जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि जिन मामलों में मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है, उन मामलों में मृत्यु प्रमाणपत्रों में मौत का सही कारण दर्ज किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि अधिकारी महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की मौत के सही कारण का मृत्यु प्रमाणपत्रों में उल्लेख नहीं कर रहे।

पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से अनाथ हुए बच्चों को मदद सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया