लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने चुरायी बस, 65 किमी तक दौड़ायी, इसके बाद पकड़ा गया

By भाषा | Updated: October 7, 2019 16:07 IST

इस घटना से बस के मालिक के साथ-साथ युवक के घर वाले भी दंग रह गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस मालिक के दोस्तों और पुलिस ने बस को उडुपी के निकट रोका। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए उसे उल्लाल ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देबस चुराने वाला 20 वर्षीय युवक मोहम्मद निपहाज उल्लाल में एक सर्विस स्टेशन में काम करता था। बस उल्लाल से मेंगलुरु जा रही थी और शनिवार रात में सफाई के लिए चालक ने बस खड़ी की थी।

मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक उल्लाल के निकट खड़ी एक बस में सवार हो गया और उसे चलाता हुआ करीब 65 किलोमीटर उडुपी पहुंच गया।

इस घटना से बस के मालिक के साथ-साथ युवक के घर वाले भी दंग रह गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस मालिक के दोस्तों और पुलिस ने बस को उडुपी के निकट रोका। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए उसे उल्लाल ले गए।

बस चुराने वाला 20 वर्षीय युवक मोहम्मद निपहाज उल्लाल में एक सर्विस स्टेशन में काम करता था। दरअसल बस उल्लाल से मेंगलुरु जा रही थी और शनिवार रात में सफाई के लिए चालक ने बस खड़ी की थी। दिन में जब बस साफ करने के लिए सफाईकर्मी आया तो बस वहां थी ही नहीं।

इसके बाद सफाईकर्मी ने चालक को जानकारी दी और चालक ने बस मालिक को फोन किया। इसी बीच युवक ने अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह बस चलाकर एक पवित्र स्थान जा रहा है। युवक के पिता ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने बस का पता लगा लिया। 

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?