लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने आठ वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:17 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), तीन अक्टूबर राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला ने चाकू से अपने आठ साल के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सुनेल पुलिस थाना प्रभारी मनसीराम ने बताया कि आरोपी महिला ममता गुर्जर (32) कथित रूप से मानसिक तौर पर अस्वस्थ है और पिछले छह साल से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी।

मृत लड़के की पहचान विजय कुमार गुर्जर के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने शनिवार रात को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया, जब उसका बेटा बरामदे में सो रहा था और उसके पिता व भाई भीतर सो रहे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला लड़के को दूसरे कमरे में ले गई और कथित तौर पर उसका गला रेतने के बाद भाग गई।

महिला के भाई और पिता जब सुबह उठे तो उन्होंने लड़के को खून में लथपथ पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मनसीराम ने कहा कि मृतक के मामा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और महिला की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल