लाइव न्यूज़ :

केरल में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का बलात्कार, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:24 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 11 जुलाई यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 साल की एक युवती की कथित तौर पर सहायता करने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक साल में तीन बार उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलात्कार की पांच अलग-अलग घटनाओं के संबंध में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पहली घटना लगभग पांच महीने पहले हुई थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने युवती के साथ दो बार सामूहिक बलात्कार किया जिसमें हाल में चार जुलाई की घटना भी शामिल है।

पीड़िता के बयान के अनुसार, सामूहिक बलात्कार की दोनों घटनाओं में तीन व्यक्ति शामिल थे जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अकसर अपने घर से बाहर चली जाती है। कुछ लोग उसे घर या पुलिस थाने छोड़ जाते हैं लेकिन कुछ मौकों पर वे उसकी मानसिक स्थिति का फायदा भी उठाते हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू