लाइव न्यूज़ :

Men’s Junior Asia Cup 2024: थाईलैंड को 11-0 से रौंदने के बाद जापान को 3-2 से पटका?, 30 नवंबर को टीम इंडिया के सामने चीनी ताइपे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2024 10:14 IST

Men’s Junior Asia Cup 2024: गत चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देMen’s Junior Asia Cup 2024: भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।Men’s Junior Asia Cup 2024: जापान की ओर से दोनों गोल नियो सातो ने किया।Men’s Junior Asia Cup 2024: पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था।

Men’s Junior Asia Cup 2024: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने  मस्कट में जापान के खिलाफ दूसरे जूनियर एशिया कप मैच में कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से जीत दर्ज की। थोकचोम किंगसन सिंह ने 12वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। जापान के नियो सातो ने 15वें मिनट में गोल कर बदला लिया। भारत के रोहित ने 36वें और अराइजीत सिंह हुंडल ने 39वें मिनट में गोल किया। नियो सातो ने दूसरा गोल 38वें मिनट में किया। लेकिन अंतिम शूटर के बाद भारत ने मैच 3-2 से अपने नाम से किया। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे से होगा। बिक्रमजीत सिंह सतर्क रहे और खतरे को टाला।

गत चैंपियन भारत ने जूनियर पुरुष एशिया कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया।। पूल ए में भारत और थाईलैंड के अलावा चीनी ताइपे, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। पूल बी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, मेजबान ओमान और चीन शामिल हैं।

भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडाल (दूसरे मिनट, 24वें मिनट), अर्शदीप सिंह (आठवें मिनट), गुरजोत सिंह (18वें, 45वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (19वें, 52वें मिनट), दिलराज सिंह (21वें मिनट) और मुकेश टोप्पो (59वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे। शारदा नंद तिवारी (10वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा जबकि रोहित (29वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया।

खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दाग दिये। अरिजीत ने रिवर्स फ्लिक से गोल करने की शुरूआत की और अर्शदीप ने रिबाउंड पर आसानी से बढ़त दोगुनी कर दी। बाद में शारदा नंद ने 10वें मिनट में ताकतवर ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

भारत ने थाईलैंड के डिफेंस पर दबदबा जारी रखा और बार बार प्रतिद्वंद्वी टीम के खेमे में सेंध लगाई लेकिन गोलकीपर थाविन फोमजंट ने कुछ बेहतरीन बचाव किये। गुरजोत ने जल्द ही स्कोर 4-0 कर दिया। एक मिनट बाद सौरभ ने भी गोलकीपर को छकाकर गोल दागा। भारत के लिए लगातार गोल हो रहे थे जिसमें दिलराज ने लंबे पास को डिफ्लेक्ट करते हुए शानदार मैदानी गोल किया।

अरिजीत ने बायें कॉर्नर के ऊपर से 24वें मिनट में अपना दिन का दूसरा गोल दागा। रोहित ने पहले हाफ से एक मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलते हुए टीम की बढ़त 8-0 कर दी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम संयमित दिख रही थी और उसने आक्रामक रहने के बजाय आराम से गोल किये। गुरजोत ने तीसरे क्वार्टर में एक गोल किया। चौथे क्वार्टर में भारतीयों ने चतुराई भरी हॉकी खेली जिसमें सौरभ और टोप्पो के गोल किये।

टॅग्स :हॉकी इंडियाटीम इंडियाथाईलैंडजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी