लाइव न्यूज़ :

खत्म की जाए सांसद नुसरत जहां की सदस्यता : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:01 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 22 जून बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां पर अपनी वैवाहिक स्थिति छुपाकर संसद में झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 19 जून को लिखे एक पत्र में कहा कि नुसरत ने संसद में दिये गये हलफनामे में कहा था कि वह विवाहित हैं, जबकि हाल में अपने पति से रिश्ते खराब होने पर उन्होंने कहा कि उनकी कभी शादी ही नहीं हुई थी। लिहाजा शादी के मुद्दे पर उन्होंने संसद और अपने मतदाताओं को धोखे में रखा है।

मौर्य ने मांग की कि इस मामले को संसद की एथिक्स कमेटी को भेज कर इसकी जाँच करवानी चाहिए और जहां की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की निजी जिंदगी से कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन नुसरत ने जो शपथपत्र लोकसभा में दिया है उसमें उन्होंने खुद को विवाहित दिखाया है और शपथ लेते हुए भी अपना नाम नुसरत जहां उर्फ नूरी जैन और अपने पति का नाम निखिल जैन बताया था। मगर अब वह अपनी शादी होने से ही इनकार कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं