लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- भाजपा सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बनाए, अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है

By भाषा | Updated: June 18, 2019 14:17 IST

शाह ने कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का एक माध्यम है, जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुँच बना सके। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा 2019 के आम चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी बाकी है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके।

शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी बाकी है।

शाह ने कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का एक माध्यम है, जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुँच बना सके। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पनीरसेल्वम ने दी नड्डा को बधाई

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को मंगलवार को बधाई दी। पनीरसेल्वम ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय जे पी नड्डा जी, मैं भाजपा के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर आपको अन्नाद्रमुक पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि आपके दक्ष नेतृत्व में भाजपा आगामी दिनों में नई ऊंचाइयां छुएगी।’’ नड्डा को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है