लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पुतले फूंकने पहुंचे सोशलिस्ट किसान सभा के सदस्य हिरासत में

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:04 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अक्टूबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले लेकर यहां शहीद स्मारक पर पहुंचे सोशलिस्ट किसान सभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सोशलिस्ट किसान सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुतले लेकर शहीद स्मारक पहुंचे थे और पुतले जलाने से पहले ही इन्हें हिरासत में ले लिया गया ।

इससे पहले सोशलिस्ट किसान सभा द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 15 अक्टूबर अर्थात दशहरे के दिन दो बजे शहीद स्मारक पर मोदी, शाह व मिश्रा के पुतले जलाये जायेंगे।

शहीद स्मारक पर पुतला जलाने पहुंचे सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के सदस्य संदीप पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''हमें पुतले जलाने की इजाजत नहीं दी गयी । हम पुतलों और पोस्टरों के साथ जैसे ही शहीद स्मारक पहुंचे और हमने सीढ़ियाँ चढ़नी शुरू की, हमें पुलिस ने रोक दिया।" सोशलिस्ट किसान सभा सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का घटक है। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उनमें अमित मौर्य, मुनीम कुमार और संदीप पांडे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?