लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्यों ने कोविड-19 जांच में विसंगति का दावा किया, जांच की मांग की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:04 IST

Open in App

मुम्बई, नौ मार्च महाराष्ट्र के दो विधायकों ने मंगलवार को विभिन्न प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच के नतीजे में अंतर का दावा करते हुए इस मामले की जांच की मांग की।

विधानपरिषद में भाजपा के सदस्य गोपीचंद पढ़ालकर ने कहा कि दो दिन पहले पुणे में उनके नमूने की जांच की गयी और जांच में कोरोना वायरस संक्रमण सामने आया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपने पार्टी नेताओं को इसकी सूचना दी और अपने आप को पृथक कर लेने के लिए पुणे लौट गया। एहतियात के तौर पर मैंने सोमवार को एक दूसरी प्रयोगशाला अपना नमूना दिया और अन्य जांच भी करायीं। जब इस जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण सामने नहीं आया तब मैं चकित था।’’

उन्होंने कहा कि इसकी सघन जांच होनी चाहिए क्योंकि एक ही शहर की दोनों ही निजी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट विरोधाभासी थीं।

सदस्य ने कहा कि, ‘‘ यह गंभीर स्वास्थ्य मुद्दा है। ’’

इस पर राकांपा के सदस्य शशिकांत शिंदे ने दावा किया कि भाजपा के सदस्य प्रशांत परिचारक के साथ भी ऐसा ही हुआ।

शिंदे ने दावा किया, ‘‘ मेरे पास उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट हैं। कोरोना वायरस को लेकर उनकी पहली रिपोर्ट पोजिटिव और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।’’

उन्होंने विधानपरिषद के उपसभापति नीलम गोरे से इस मामले में निर्देश जारी करने की मांग की।

शिवसेना के सदस्य दिवाकर राओते ने राज्य के गृह एवं जनस्वास्थ्य विभागों से अमरावती, वासिम और अकोला जिलों में कुछ प्रयोगशालाओं द्वारा जारी की जा रही कथित फर्जी पेाजिटिव कोविड-19 रिपोर्ट के मुद्दे पर बयान की मांग की।

पिछले महीने इन जिलों में कोविड-19 के रोजाना मामलों में अचानक इजाफा देखा गया था। गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि उनका विभाग स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग