झारखंड लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की गयी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:35 IST2021-08-05T22:35:51+5:302021-08-05T22:35:51+5:30

Members of Jharkhand Public Service Commission were appointed | झारखंड लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की गयी

झारखंड लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की गयी

रांची, पांच अगस्त झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्यों के तीन रिक्त पदों के लिए नामों की स्वीकृति दे दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिपरिषद् की बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग में सदस्य के पद पर नियुक्ति के लिए इलाहाबाद के लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेस अजिता भट्टाचार्या, रांची के गोस्सनर कॉलेज की सहायक प्रोफेसर(डॉ) अनिमा हँसदा, हजारीबाग के संत कोलम्बा महाविद्यालय के उर्दू विभाग की अध्यक्ष डॉ जमाल अहमद के नामों पर स्वीकृति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Members of Jharkhand Public Service Commission were appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे