लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में चराई जनजाति के सदस्य लौटे

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:13 IST

Open in App

अगरतला, दो अगस्त मिजोरम से विस्थापित ब्रू जनजाति के लोगों के साथ संघर्ष के बाद उत्तरी त्रिपुरा जिले के दामचेरा से असम के करीमगंज पलायन करने वाली चराई जनजाति के सदस्य घर लौटने लगे हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पानीसागर के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) रजत पंत ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पड़ोसी राज्य असम पलायन करने वाली जनजाति से कम से कम 269 सदस्य रविवार शाम लौट आए। अब उन्हें एक स्कूल में आश्रय दिया गया है और उन्हें भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है... वे तब तक स्कूल में रहेंगे जब तक कि उनके घरों की मरम्मत नहीं हो जाती।’’

एसडीएम ने कहा कि जनजाति से कुछ और लोग असम में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं और वे भी कुछ समय बिताने के बाद वापस आने के लिए तैयार हैं। उत्तरी त्रिपुरा जिले में कास्को ब्रू शिविर के पास ब्रू जनजाति के लोगों और स्थानीय आदिवासियों के बीच 26 जुलाई को हुई झड़प में 13 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद चराई जनजाति से 640 लोग असम के करीमगंज जिले के पाथरकंडी में मानिकबन गांव चले गए थे।

उत्तरी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया कि अधिकारियों के साथ पानीसागर के विधायक बिनय भूषण दास ने शनिवार को मानिकबन का दौरा किया ताकि चराई जनजाति के लोगों को अपने-अपने घरों में लौटने के लिए मनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित