लाइव न्यूज़ :

जी20 के सदस्य देश समुद्र में प्लास्टिक कम करने के समझौता पर सहमत

By भाषा | Updated: June 16, 2019 23:19 IST

पर्यावरण मंत्री योशियाकी हरादा ने संवाददाताओं को शनिवार देर रात जी20 पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के बारे में बताया कि जापान ने समुद्री प्लास्टिक कचरा के लिए एक व्यावहारिक संरचना तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इस कदम का सदस्य देशों ने स्वागत किया है।

Open in App

दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी 20) ने समुद्र में प्लास्टिक के कचरे की मात्रा में कमी लाने के लिए एक समझौता को लेकर सहमति जताई है। उन्होंने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले के बाद ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति पर भी इस बैठक में चर्चा की।

पर्यावरण मंत्री योशियाकी हरादा ने संवाददाताओं को शनिवार देर रात जी20 पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के बारे में बताया कि जापान ने समुद्री प्लास्टिक कचरा के लिए एक व्यावहारिक संरचना तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इस कदम का सदस्य देशों ने स्वागत किया है।

प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनी हुई है। खासतौर पर चीन और अन्य देशों द्वारा प्लास्टिक कचरे के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद यह चिंता और बढ़ गई है। इस प्रतिबंध के बाद जापान सहिक कई देशों में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है। कारूईजावा के सेंट्रल माउंटेन रिजॉर्ट में हुई यह दो दिवसीय बैठक पहली ऐसी बैठक है जिसमें समुद्र में प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है।

उम्मीद है कि जी 20 के मंत्रियों द्वारा जारी संयुक्त बयान में इसे शामिल किया जाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो