लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों को विधानसभा तक मार्च निकालने से रोका गया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:17 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जनवरी विपक्षी दलों के ‘विधान सभा अभियान’ आह्वान पर कांग्रेस की छात्र इकाई ‘छात्र परिषद’ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा की और मार्च किया और पुलिस के दो बैरीकेड तोड़ दिए जिसके बाद शहर के मध्य इलाके में पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।

पुलिस ने कहा कि छात्र परिषद के करीब 150 कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ बढ़ते हुए सुबोध मलिक चौराहे के पास लगाए गए दो बैरीकेड तोड़ दिए जिसके बाद पुलिस ने रफी अहमद किदवई रोड-एस एन बनर्जी मार्ग चौराहे पर उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

पुलिस ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

महामारी की वजह से बंद किये गए शैक्षणिक संस्थानों को खोलने, रिक्त पदों पर बेरोजगार शिक्षित युवकों को नियुक्ति देने, सरकारी शिक्षण संस्थानों को “निरंकुश व मनमाने तरीके” से संचालित करने के तरीके को बंद करने संबंधी मांगों को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से विधानसभा मार्च का आह्वान किया गया था।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि छात्र परिषद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सौरभ प्रसाद की इस अफरा-तफरी के दौरान तबीयत खराब हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे