लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के घर की जलापूर्ति रोकने पहुंचे आप की युवा इकाई के सदस्य हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई आप की युवा इकाई के सदस्यों को रविवार को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के पानी का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। आप कार्यकर्ता हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी कथित तौर पर नहीं देने का विरोध कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को भाजपा नीत हरियाणा सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में दिल्ली को ‘‘उसके अधिकार के’’ पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है, तो गुप्ता के घर की जलापूर्ति भी रोक दी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार रोजाना दिल्ली के हिस्से के पानी में 10 करोड़ गैलन (एमजीडी) की कटौती कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की युवा इकाई के सदस्य रविवार को गुप्ता के पश्चिमी पटेल नगर आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर पुलिस थाने ले जाया गया है।’’

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि हरियाणा को दिल्ली का पानी जल्द जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा को 24 घंटे का समय दिए जाने के बाद भी पानी की समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ।’’ पाठक ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार जानबूझकर वहां से आ रहे पानी को रोक रही है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप द्वारा बड़ी संख्या में ‘पार्टी कार्यकर्ताओं और गुंडो को’’ गुप्ता के घर पर हमला करने के लिए भेजने की कड़ी निंदा की।

उन्होंने आरोप लाया, ‘‘आप कार्यकर्ताओं ने गुप्ता का जहां घर है उसके पूरे ब्लॉक की जलापूर्ति करने वाली पाइप क्षतिग्रस्त कर दी जिससे वहां रह रहे सैकड़ों परिवारों को परेशानी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे