लाइव न्यूज़ :

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के घर की जलापूर्ति रोकने पहुंचे आप की युवा इकाई के सदस्य हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई आप की युवा इकाई के सदस्यों को रविवार को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के पानी का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। आप कार्यकर्ता हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी कथित तौर पर नहीं देने का विरोध कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को भाजपा नीत हरियाणा सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में दिल्ली को ‘‘उसके अधिकार के’’ पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है, तो गुप्ता के घर की जलापूर्ति भी रोक दी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार रोजाना दिल्ली के हिस्से के पानी में 10 करोड़ गैलन (एमजीडी) की कटौती कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की युवा इकाई के सदस्य रविवार को गुप्ता के वेस्ट पटेल नगर आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर पुलिस थाने ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?