प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: December 7, 2020 00:22 IST2020-12-07T00:22:34+5:302020-12-07T00:22:34+5:30

Member of banned organization SIMI arrested in Delhi: Police | प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है जो राजद्रोह और गैरकानूनी गतिविधि के मामले में 19 वर्षों से अधिक समय से फरार था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी 58 वर्षीय अब्दुल्ला दानिश उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का मूल निवासी है और अलीगढ़ में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि दानिश सिमी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक है और पिछले 25 वर्षों में कई मुस्लिम युवाओं को संगठन में शामिल करा चुका है।

पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को दिल्ली के जाकिर नगर से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Member of banned organization SIMI arrested in Delhi: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे