लाइव न्यूज़ :

मेकदातु बांध परियोजना तमिलनाडु को पानी आपूर्ति बाधित करने की ‘साजिश’ : स्टालिन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:36 IST

Open in App

चेन्नई, 12 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सभी दलों के विधायकों के साथ विधानसभा में सोमवार को एक बैठक में आरोप लगाया कि मेकदातु बांध परियोजना तमिलनाडु को जलापूर्ति बाधित करने की एक साजिश है ।

इस बैठक में कर्नाटक के बांध बनाने के कदमों की आलोचना की गयी और केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किये जाने का अग्रह किया गया ।

बैठक में पारित एक प्रस्ताव के अनुसार (कर्नाटक का) जलाशय बनाने का यह कदम उच्चतम न्यायालय के फैसले और संविधान की गरिमा के खिलाफ है और आग्रह किया कि बांध की पहल से संबंधित किसी भी केंद्रीय मंत्रालय को इसकी मंजूरी नहीं देनी चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि कर्नाटक समान्य समय में जब तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं छोड़ता है तो वह अगर मेकदातु बांध का निर्माण करता है तो तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी कैसे मुहैया कराएगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक, तमिलनाडु को केवल अतिरिक्त पानी मुहैया करा रहा है, जब वह बाढ़ के दौरान पानी का भंडारण नहीं करता है । कावेरी ट्रिब्यूनल एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कर्नाटक तमिलनाडु को पानी मुहैया नहीं करा रहा है।’’

स्टालिन ने कहा, ‘‘कर्नाटक का दावा है कि मेकदातु बांध का लक्ष्य बेंगलुरु शहर के लोगों की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने और बिजली पैदा करने के लिये है, यह सही नहीं है। यह हमें धोखा देने के लिये है ।’’

उन्होंने कहा कि कावेरी नदी पर न केवल कर्नाटक का बल्कि तमिलनाडु का भी पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि अगर मेकदातु बांध बनाया जाता है, तो हमें जो भी पानी अभी मिल रहा है, वह नये जलाशयों में जमा हो जायेगा । उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जरूरतें पूरी होने के बाद नये प्रस्तावित बांध का बचा पानी तमिलनाडु को दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू