प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश में जुटा मेहुल चोकसी, पुलिस को कहा-मारपीट के बाद किया अपहरण, 'गर्लफ्रेंड' का बताया हाथ

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 15:52 IST2021-06-07T20:44:47+5:302021-06-08T15:52:56+5:30

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने नया दांव खेला है। चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को एक पत्र लिखकर कहा है कि मुझे जबरन मारपीट करके डोमिनिका ले जाया गया।

Mehul choksi names girlfriend Barbara in alleged abduction plot in police complaint | प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश में जुटा मेहुल चोकसी, पुलिस को कहा-मारपीट के बाद किया अपहरण, 'गर्लफ्रेंड' का बताया हाथ

मेहुल चोकसी। (फाइल फोटो )

Highlightsएंटीगुआ पुलिस को पत्र लिखकर मारपीट कर डोमिनिका लाने की बात लिखी। अपनी महिला मित्र बारबरा पर अपहरण में शामिल होने का लगाया आरोप है। पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए सरकार कोशिश में जुटी है। 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने नया दांव खेला है। चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को एक पत्र लिखकर कहा है कि मुझे जबरन मारपीट करके डोमिनिका ले जाया गया। साथ ही चोकसी ने अपनी महिला मित्र बारबरा जाबेरिका पर भी संगीन आरोप लगाया है। चोकसी ने कहा कि अपहरण में बारबरा का हाथ था। साथ ही उसने एंटीगुआ पुलि स पर मारपीट का आरोप लगाया। 

अपने पत्र में मेहुल चोकसी ने कहा है कि मैं एक साल से मैं जाबेरिका के साथ दोस्त की तरह एंटीगुआ में रह रहा था। उसने 23 मई को मुझे अपने घर से लेने आने के लिए कहा। जब मैं वहां पहुंचा तो 8-10 लोग आए और उन्होंने मुझे जमकर पीटा। साथ ही चोकसी ने दावा किया कि उन लोगों ने खुद को एंटीगुआ पुलिस से संबंधित बताया।

बारबरा पर अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया

चोकसी ने बारबरा को लेकर कहा कि जब मुझे पीटा जा रहा था ता ेउसने मेरी कोई मदद नहीं की। उसने किसी को आवाज तक नही ंलगाई। चोकसी ने कहा कि इससे साबित होता है कि वह मेरे अपहरण की योजना का हिस्सा थी। 

प्रत्यर्पण में हो सकती है देर

इस पत्र को चोकसी के भारत आने से बचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि एंटीगुआ मामले की जांच करती है तो मेहुल की भारत वापसी में और देर हो सकती है। 

डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था चोकसी

मेहुल चोकसी को डोमिनिका की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वह हिरासत में है। फिलहाल डोमिनिका की कोर्ट ने चोकसी के प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है। 

पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी

चोकसी ने साल 2018 की शुरुआत में भारत छोड़ दिया था। चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोप है। पिछले महीने की 23 तारीख को एंटीगुआ और बारमुडा से चोकसी गायब हो गया था। जिसके बाद इंटरपोल के यलो नोटिस के आधार पर उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार अब चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी है। 

 

Web Title: Mehul choksi names girlfriend Barbara in alleged abduction plot in police complaint

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे