लाइव न्यूज़ :

महमूद की बहन अभिनेत्री मीनू मुमताज का कनाडा में निधन

By भाषा | Updated: October 23, 2021 14:09 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर मशहूर हास्य अभिनेता-फिल्म निर्माता महमूद की बहन, जानी मानी अभिनेत्री एवं नर्तकी मीनू मुमताज का कनाडा के टोरंटो में निधन हो गया।

विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मीनू मुमताज (80) का शुक्रवार रात शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके छोटे भाई अनवर अली की पत्नी मोना माथुर अली ने बताया कि हाल में पता चला था कि मीनू मुमताज कैंसर से पीड़ित हैं।

माथुर अली ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें कुछ दिनों पहले कैंसर का पता चला था। यह उनके निधन का एकमात्र कारण नहीं था क्योंकि वह स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से भी पीड़ित थीं। वह बेहद जिंदादिल इंसान थीं। हमने दस दिन पहले ही उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी, वह बहुत प्यारी, सजी धजीं और खुशमिजाज लग रही थीं।’’

उन्होंने बताया कि मीनू मुमताज जब भी भारत आतीं तो गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो सहित अपने समकालीन लोगों से मिलतीं। पिता मुमताज अली और मां लतीफुन्निसा बेगम के घर जन्मीं मीनू मुमताज ने 1940 के दशक में फिल्मों में नर्तकी और चरित्र अभिनेत्री की भूमिका निभायी।

अभिनेत्री का असली नाम मलिकुन्निसा था, उन्होंने फिल्मों में एक नर्तकी के रूप में शुरुआत की और 1950 और 1960 के दशक के दौरान कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने ‘सखी हातिम’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और ‘मुगल-ए-आजम’ के एक लोकप्रिय गीत ‘जब रात है ऐसी मतवाली’ में दिखाई दीं, फिल्म ‘नया दौर’ के एक और हिट गीत ‘रेशमी सलवार कुर्ता जाली का’, फिल्म ‘साहिब बीबी और गुलाम’ के ‘सखिया आज मुझे नहीं’, ‘सीआईडी’ के ‘बुझ मेरा क्या नाम रे’ जैसे अन्य हिट गीतों में नजर आईं।

उनकी कुछ अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में ‘कागज़ के फूल’, ‘चौदहवीं का चांद’, ‘ताज महल’, ‘घूंघट’, ‘इंसान जाग उठा’, ‘गजल’, ‘अलादीन’ और ‘धर्मपुत्र’ जैसी फिल्में शामिल हैं। मीनू मुमताज के परिवार में पति एस अली अकबर, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह