लाइव न्यूज़ :

ईडी के समक्ष महबूबा की मां की सुनवाई टली

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अप्रैल रमजान और मौजूदा कोविड ​​-19 स्थिति के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया टाल दी है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नजीर ने एक अनौपचारिक चैनल के माध्यम से ईडी को इससे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अब गुलशन नजीर का बयान कुछ हफ्तों के बाद दर्ज होने की उम्मीद है।

नजीर की उम्र 70 साल से ज्यादा हो चुकी है। उन्हें धनशोधन से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होना था।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी कुछ हफ्तों के बाद सुनवाई की अगली तारीख तय करेगी।

महबूबा से भी इस मामले में 25 मार्च को श्रीनगर में पूछताछ की गई थी। उस दिन पांच घंटे की लंबी पूछताछ के बाद, महबूबा ने संवाददाताओं से कहा था कि एनआईए, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का विपक्ष को चुप कराने के लिए "दुरुपयोग" किया जा रहा है।

यह मामला धन शोधन निवारण कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। यह मामला ईडी द्वारा कम से कम दो डायरियां बरामद करने से जुड़ा हुआ है जिनमें मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से किए गए कुछ कथित भुगतान का जिक्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह