लाइव न्यूज़ :

महबूबा का आरोप : उन्हें पुलवामा में रामबियारा नाला जाने से रोका गया

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रामबियारा नाला इलाके में जाने से रोक दिया।

उन्होंने दावा किया कि उस क्षेत्र में "अवैध निविदाओं" के माध्यम से रेत खनन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर को "खुली जेल" में बदल दिया गया है।

महबूबा के आरोपों के संबंध में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

महबूबा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे आज स्थानीय प्रशासन द्वारा रामबियारा नाला जाने से रोक दिया गया। यही वह जगह है जहां अवैध निविदाओं के जरिए रेत खनन बाहरी लोगों के लिए आउटसोर्स किया गया है और स्थानीय लोगों को उस क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया है। हमारी जमीन और संसाधनों को भारत सरकार द्वारा ‘लूटा’ जा रहा है, यह हमारा अपमान है।’’

पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सुरक्षा के "नाम" पर उनकी आवाजाही पर ‘रोक’ लगा रही है और उनके अधिकारों का ‘उल्लंघन’ कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों के अधिकारों और उनकी पहचान पर "हमले" के खिलाफ संघर्ष करेंगी।

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि वह जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों की हिस्सेदारी को 'बाधित’ कर रहा है।

पुलिस ने कहा है कि उम्मीदवारों को सामूहिक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में रखा गया है क्योंकि हर उम्मीदवार को सुरक्षा दे पाना कठिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह