लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:54 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवम्बर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘इस पार्टी के साथ ऐसा ही होगा जैसा कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुआ है।’’

शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित कई एग्जिट पोल में राजद नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ राजग पर बढ़त दिखाई गई है। महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है।

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं तेजस्वी को बधाई देना चाहती हूं जो एक युवा हैं और उन्होंने रोटी, कपड़ा और मकान पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विमर्श तय किया है।’’

यादव को बधाई देने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त कर दिया और जम्मू कश्मीर को पूरे देश के लोगों के लिए खोल दिया लेकिन यह उनके काम नहीं आयेगा क्योंकि लोग अपने रोजी-रोटी के लिए ज्यादा चिंतित हैं।’’

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र के नये कृषि कानूनों और जम्मू कश्मीर में भूमि कानूनों का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भाजपा लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध कराने में विफल रही है और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे को पीछे छोड़ दिया।’’

उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने और ‘सांप्रदायिक घृणा’’ की राजनीति करते हुए असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

भाजपा पर देश में ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ पार्टी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह सत्ता से बाहर जाने से पहले देश के सभी संसाधनों को बेच देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं