लाइव न्यूज़ :

महबूबा सप्ताह भर के दौरे पर जम्मू पहुंची, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी चर्चा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:05 IST

Open in App

जम्मू, 27 जनवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती एक सप्ताह के दौरे पर बुधवार को जम्मू पहुंची जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नवंबर-दिसंबर, 2020 में हुए पहले जिला विकास परिषद के चुनावों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का यह पहला जम्मू दौरा है।

पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लरेशन (पीएजीडी) पीडीपी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का गठबंधन है जिसे डीडीसी के चुनावों में 280 में से 110 सीटों पर जीत मिली।

पीडीपी के प्रवक्ता फिरदौर अहमद टाक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘महबूबा मुफ्ती जम्मू पहुंच गई हैं। अगले एक सप्ताह तक वह जिला इकाइयों के साथ गहन चर्चा करेंगी और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा कि मुफ्ती सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी के अलावा चेनाब घाटी का भी दौरा करेंगी और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुफ्ती पुछ जिले में पूर्व मंत्री सरदार रफीक खान के परिवार से मिलकर संवेदनाएं जताएंगी। 85 वर्षीय नेता ने 20 जनवरी को अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग