लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से लड़ेंगी चुनाव, पूर्व आईएएस शाह फैसल पीछे हटे

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 23, 2019 20:32 IST

महबूबा अपनी पारंपरिक सीट अनंतनाग से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस बीच जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा के टॉपर शाह फैसल ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने अक्टूबर-नवंबर 2018 में जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत और निगम चुनाव का बहिष्कार किया था।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा के टॉपर शाह फैसल ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा तथा जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महबूबा अपनी पारंपरिक सीट अनंतनाग से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस बीच जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा के टॉपर शाह फैसल ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

इसके अलावा उनकी पार्टी ने जम्मू एवं उधमपुर निर्वाचन संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। 2016 में उन्होंने अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद बीजेपी के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाई थी।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने नवंबर, 2018 में विधानसभा भंग कर दी थी। उससे पहले पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने प्रतिद्वंद्वी उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया था और उन्होंने 87 सदस्यीय विधानसभा में 56 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने अक्टूबर-नवंबर 2018 में जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत और निगम चुनाव  का बहिष्कार किया था। तब पीडीपी ने कहा था कि जब तक केंद्र सरकार अनुच्छेद 35 ए पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, पीडीपी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी।

इस बीच जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा के टॉपर शाह फैसल ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

श्री फैसल ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ हमने राज्य में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।”

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है