लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः महबूबा ने बताया क्यों किया था बीजेपी के साथ गठबंधन

By भाषा | Updated: July 30, 2018 20:52 IST

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में उनके दो साल का शासन उनके जीवन के सबसे कठिन वक्त में से एक था, लेकिन उन्होंने अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सैय्यद के सपनों को पूरा करने का साहस करते हुए जम्मू-कश्मीर को अराजकरता के माहौल से बाहर निकाला।

Open in App

जम्मू, 30 जुलाईः जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू और लद्दाख क्षेत्र में अपने शासनकाल के दौरान भेदभाव करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू और कश्मीर क्षेत्र को कभी भी ‘अलग-अलग क्षेत्र’ के रूप में नहीं देखा। 

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में उनके दो साल का शासन उनके जीवन के सबसे कठिन वक्त में से एक था, लेकिन उन्होंने अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सैय्यद के सपनों को पूरा करने का साहस करते हुए जम्मू-कश्मीर को अराजकरता के माहौल से बाहर निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले महीने अपनी सरकार गिरने के बाद से पहली बार सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। 

उन्होंने कहा, “हमने सत्ता के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं किया था। मेरे पिता के पास एक परिकल्पना थी और वह बीजेपी से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसी तरह सहयोग चाहते थे जिसका अनुभव उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के सत्ता में होने के दौरान किया था। दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया।

पीडीपी नीत सरकार से भाजपा ने 19 जून को अपने समर्थन का दावा यह कहते हुए वापस ले लिया था कि जम्मू और लद्दाख क्षेत्र के साथ राज्य में भेदभाव किया जा रहा है। 

पीडीपी की स्थापना के 19वें साल के मौके पर यह रैली आयोजित की गई थी। मंच पर बोलते समय महबूबा मुफ्ती ने एक बार असहज होते हुए बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। हालांकि उन्होंने बाद में कुर्सी पर बैठकर ही भाषण देना शुरू किया और बताया कि उनके असहज महसूस करने के पीछे की वजह गर्मी और नमी वाला मौसम है। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया