लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर हमलावर हुईं महबूबा मुफ्ती, कहा- आपने संविधान को नष्ट कर दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 27, 2022 13:57 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर अपने संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है। लेकिन आपने (भाजपा) संविधान को नष्ट कर दिया। भारत भाजपा का नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करेंगे, तब तक आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें, आपको कोई परिणाम नहीं दिखेगा।इस साल दूसरी बार पीडीपी अध्यख महबूबा मुफ्ती को अपना आवास खाली करने के लिए कहा गया है।इस बार 24 घंटे के नोटिस के साथ उन्हें सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कश्मीर अपने संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है। लेकिन आपने (भाजपा) संविधान को नष्ट कर दिया। भारत भाजपा का नहीं है। जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करेंगे, तब तक आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें, आपको कोई परिणाम नहीं दिखेगा।"

बता दें कि इस साल दूसरी बार पीडीपी अध्यख महबूबा मुफ्ती को अपना आवास खाली करने के लिए कहा गया है। इस बार 24 घंटे के नोटिस के साथ उन्हें सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने मुफ्ती से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानबल क्षेत्र में अपने हाउसिंग कॉलोनी क्वार्टर को खाली करने के लिए कहा। यह घर उन्हें सरकार ने आवंटित किया था।

ग्रेटर कश्मीर के अनुसार, मुफ्ती के अलावा, तीन पूर्व विधायकों को भी उसी सरकारी क्वार्टर में अपने-अपने आवास खाली करने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें अक्टूबर के महीने में आवास खाली करने की नोटिस दी गई थी। उन्हें इस नोटिस का जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। गुप्कर रोड हाउस उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को 2005 में आवंटित किया गया था। मुफ्ती 2016 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी यहां रहती थीं। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरPDPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया