लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने इस्राइल विरोधी प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:27 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 मई पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष मामले में इस्राइल के विरूद्ध प्रदर्शन को लेकर की गयी लोगों की गिरफ्तारी की रविवार को आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ फलस्तीन पर इस्राइल के अत्याचार के विरूद्ध दुनियाभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर में यह दंडनीय अपराध है जहां एक कलाकार पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया और एक उपदेशक को बस फलस्तीनियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। ’’

शनिवार को पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन करने को लेकर श्रीनगर और शोपियां जिलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस केंद्रशासित प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है।

पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के धार्मिक उपदेशक सरजान बरकाति को भी ईद के दिन कथित रूप से उत्तेजक भाषण देने को लेकर गिरफ्तार किया था। बरकाति ने फलस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया था।

पीडीपी नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘कश्मीर एक खुली जेल है’’ और ‘‘यहां किसी के लिए अपने विचार की अभिव्यक्ति की कोई गुंजाइश नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे