लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती 24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक से बना सकती हैं दूरी!

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2021 12:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। ये बैठक 24 जून (गुरुवार) को दोपहर 3 बजे से होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल नहीं होगी, आखिरी फैसला पार्टी नेताओं से बैठक के बाद गुरुवार को होनी है बैठक, जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों को भेजा गया है न्योताइस बैठक के लिए 8 पार्टियों से 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है, विधानसभा चुनाव कराने को लेकर हो सकती है बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर की 8 बड़ी राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक से महबूबा मुफ्ती दूरी बना सकती है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मीटिंग में शामिल होने या नहीं होने को लेकर आखिरी फैसला उनके अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया जा सकता है।

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें 24 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिला है। दरअसल इस बैठक के लिए 8 पार्टियों से 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में वहां विधानसभा चुनाव कराने की रूपरेखा तय की जा सकती है। 

बैठक के लिए फारूक अब्दुल्ला को बनाया जाएगा गुपकार का प्रतिनिधि!

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर महबूबा मुफ्ती पीएम मोदी के साथ बैठक से दूरी बनाती हैं तो संभव है कि इसके लिए वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला को बतौर सात दलों के गठबंधन गुपकार का प्रतिनिधि नियुक्त कर सकती हैं।

बैठक के लिए जिन 8 राजनीतिक दलों को बुलाया गया है उनमें- नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीडीपी, भाजपा, कांग्रेस, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, माकपा, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी शामिल हैं। इनके नेताओं को गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

यह पांच अगस्त 2019 के बाद प्रधानमंत्री के साथ जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ होने वाली पहली बैठक होगी जब केंद्र ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीनरेंद्र मोदीफारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन