लाइव न्यूज़ :

घर में नजरबंद हैं महबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता का दावा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:26 IST

Open in App

श्रीनगर, एक नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता ने दावा किया कि पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को सोमवार को घर में नजरबंद कर दिया गया ताकि वह पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में मारे गए एक युवक के परिवार से मिलने के लिए अनंतनाग नहीं जा सकें।

पीडीपी के नेता ने दावा किया कि पुलिस ने महबूबा के घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पीडीपी प्रमुख को अनंतनाग जाने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में शाहिद अहमद की मौत हो गई थी। पीडीपी नेता ने दावा किया कि महबूबा को यहां शहर के गुपकार इलाके में उनके फेयरव्यू आवास में नजरबंद कर दिया गया और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया।

महबूबा को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मारे गए युवक शाहिद अहमद के परिवार से मिलने जाना था। पीडीपी नेता ने कहा कि महबूबा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें अपने आवास से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

पीडीपी नेता के मुताबिक, पुलिस ने महबूबा के घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है। किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए द्वार के ठीक बाहर एक पुलिस वाहन तैनात किया गया है।

अहमद की मौत पर घाटी में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और मामले की जांच की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए