लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:37 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अक्टूबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि भारत महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र है और यह 'बनाना रिपब्लिक’ (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि वाद्रा को रिहा किया जाए। महबूबा ने कहा, “ भारत सरकार के पास पहले ही कांग्रेस को फटकारने और व्यवहार्य विपक्ष की कमी पर मातम करने के लिए आज्ञाकारी मीडिया है, लेकिन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करता है कि अवैध गिरफ्तारियों के जरिए वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करें। हम महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र हैं और बनाना रिपब्लिक (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।’’

वाद्रा को सोमवार को सीतापुर में लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था, जहां रविवार को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। मृतकों में चार किसान थे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए जा रहे कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों ने कुचल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?