लाइव न्यूज़ :

जमात ए इस्लामी के विरुद्ध एनआईए की छापेमारी पर महबूबा मुफ्ती ने की केंद्र की आलोचना

By भाषा | Updated: August 9, 2021 14:27 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अगस्त पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में जमात ए इस्लामी के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा छापेमारी करवा कर केंद्र ने “अपने ही पाले में गोल कर लिया है।”

मुफ्ती ने कहा कि एक विधारधारा का मुकाबला किसी बेहतर विचार से करने की बजाय सरकार अपने विरोधियों का कठोरता से दमन कर रही है। मुफ्ती ने ट्वीट किया, “जमात पर एनआईए की छापेमारी, भारत सरकार द्वारा कथित ‘अभिन्न अंग’ के विरुद्ध छेड़ा गया प्रतीकात्मक युद्ध है। एक विचारधारा का मुकाबला किसी बेहतर विचार से करने की बजाय वह विरोधियों का कठोरता से दमन कर रही है।”

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दमनकारी कदम अस्थायी रूप से चल सकते हैं लेकिन लम्बे समय में इनका उलटा असर होगा।

उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच खाई हर दिन गहरी हो रही है। यह अपने पाले में गोल करने जैसा है।” एनआईए ने जम्मू कश्मीर में रविवार को जमात ए इस्लामी से जुड़े सदस्यों के विरुद्ध कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी आतंक के वित्त पोषण संबंधी मामले के सिलसिले में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह