लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने खुद को घर पर हिरासत में रखे जाने का दावा किया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 नवंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्हें घर पर हिरासत में रखा गया है और पार्टी के दो अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी और प्रवक्ता नजमू साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुफ्ती ने अपने आवास के ‘लॉक’ किये गए गेट की तस्वीर साझा की और ट्वीट किया, “फिर से मुझे घर पर हिरासत में रखा गया है और पीडीपी के साकिब और सुहैल बुखारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।”

हैदरपोरा मुठभेड़ का हवाला देते हुए पीडीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि “निर्दोष नागरिकों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करना और फिर उनके परिजन को अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं देना यह दिखाता है कि केंद्र सरकार ‘‘अमानवीयता के नई गहराई’’ को छू रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह