लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से कोविड टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 00:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कहा कि वह टीकाकरण तेजी से करने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करे क्योंकि लॉकडाउन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कोविड के खिलाफ केवल एहतियाती उपाय हैं।

वह पार्टी पदाधिकारियों की आनलाइन बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

मुफ्ती ने कहा, ‘‘लॉकडाउन और अन्य एसओपी एहतियाती उपाय हैं। प्रशासन को त्वरित टीकाकरण कार्यक्रम पर अपने प्रयासों को केंद्रित करना चाहिए जो एकमात्र स्थायी समाधान है। हम निरंतर लॉकडाउन में नहीं रह सकते हैं, मौतों और बार-आर लॉकडाउन रोकने के लिए सामूहिक टीकाकरण ही एकमात्र रास्ता है।’’

महामारी के दौरान जान गंवाने वालों की याद में इस दौरान कुछ पल का मौन भी रखा गया।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों, औद्योगिक इकाइयों, परिवहन क्षेत्र, आतिथ्य एवं सेवा उद्योग, बागवानी क्षेत्र, मध्यम वर्ग और समाज के निम्न वर्गों को असहनीय वित्तीय पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी हितधारकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों के समन्वय से एक योजना तैयार करने का आग्रह किया जिससे पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने की एक रूपरेखा तैयार की जा सके और इन क्षेत्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

पीडीपी प्रमुख ने संकट को कम करने में अथक प्रयासों के लिए डॉक्टरों, स्वास्थ्य पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों और पूरे समाज के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू