लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में दो पहिया वाहन जब्त करने की कार्रवाई पर महबूबा ने की सरकार की आलोचना

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अक्टूबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में बाइक जब्त करना “सामूहिक तौर पर सजा देना” है और युवाओं की आजीविका “छीनने” के लिए यह किया जा रहा है।

इस सप्ताहांत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संभावित कश्मीर यात्रा से पहले बाइक चलाने वाले कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके दोपहिया वाहन दस्तावेज देखे बिना जब्त कर लिए हैं और वाहन मालिकों से कहा गया है कि 26 अक्टूबर के बाद उनकी बाइक वापस मिलेंगी।

मुफ्ती ने ट्वीट किया, “जम्मू कश्मीर प्रशासन ने हाल में कश्मीर में कई बाइक जब्त की हैं जो कि सामूहिक रूप से सजा देने का काम है और कश्मीरी युवाओं ने सम्मान के साथ जो कुछ भी आजीविका अर्जित की है उसे छीनने का एक तरीका है। यह भारत सरकार द्वारा रोजगार देने के दावों के विपरीत किया जा रहा काम है।”

पुलिस ने कहा है कि नियमित तौर पर चलने वाले आतंक रोधी अभियान के तहत दो पहिया वाहन जब्त किये गए हैं। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, “कुछ बाइक जब्त करना और कुछ टॉवरों का इंटरनेट बंद करना पूरी तरह से आतंकी हिंसा से संबंधित है। इसका माननीय गृह मंत्री की यात्रा से कोई संबंध नहीं है।”

कश्मीर में तीन दिन पहले दर्जनभर टॉवरों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। यह ज्यादातर उन इलाकों में किया गया है जहां गत सप्ताह गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो