लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने राज्य विरोधी गतिविधियों को लेकर की गयी एक शिक्षक की बर्खास्तगी की आलोचना की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:03 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कथित राज्य विरोधी गतिविधियों को लेकर जम्मू कश्मीर में एक शिक्षक की बर्खास्तगी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि सरकार ने इस महामारी के दौरान अपनी प्राथमिकता गलत जगह पर लगा दी है।

उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के तीन दिन पुराने पत्र को भी पोस्ट किया। इसी विभाग ने कुपवाड़ा जिले के सरकारी शिक्षक इदरीस जान को बर्खास्त किया है।

जान बर्खास्त किया जाने वाला पहला कर्मचारी है। उसे इस साल 30 अप्रैल को बर्खास्त किया गया था। उससे पहले प्रशासन ने एक समिति बनायी थी जिसे सरकारी कर्मचारियों पर लगे राज्य-विरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच करने एवं दोषी पाए जाने पर उनकी बर्खास्ती की सिफारिश करने का अधिकार दिया था।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘ महामारी के बीच में भारत सरकार को कश्मीर में मामूली आधारों पर सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बजाय लोगों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि उनकी गलत प्राथमिकताओं ने भारत को श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान में बदल दिया है। जीवित व्यक्ति परेशान होता जा रहा है और मृत व्यक्ति को गरिमा से वंचित रखा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह