लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने पीडीपी के ढांचे में बदलाव किया, नए पदाधिकारियों, पीएसी सदस्यों को नामित किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:46 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पार्टी के सांगठनिक ढांचे में फेरबदल किया और नए पदाधिकारियों के साथ ही राजनीतिक मामलों की समिति के नए सदस्यों को भी नामित किया।

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी को पार्टी का उपाध्यक्ष नामित किया, जबकि जी. एन. लोन हंजुरा, सुरिंदर चौधरी, अमरीक सिंह रीन और आरशीद मलिक को पार्टी का महासचिव नामित किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पिछले महीने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बदलाव किया है।’’

महबूबा ने पार्टी के 14 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) भी बनाई है।

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री पीएसी की खुद ही अध्यक्ष होंगी। उन्होंने अब्दुल हमीद कोशीन, राजिंदर मन्हास और अशोक जोगी को पार्टी में राज्य सचिव बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो