लाइव न्यूज़ :

मुकुल संगमा के करीबी मेघालय युवा कांग्रेस प्रमुख ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस को एक और झटका

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:38 IST

Open in App

शिलांग, तीन दिसंबर कांग्रेस को मेघालय में शुक्रवार को उस वक्त एक और झटका लगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के करीबी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस प्रमुख रिचर्ड एम. मारक ने पार्टी में ‘संरचनात्मक खामी’ का जिक्र करते हुए उसका दामन छोड़ दिया।

संगमा, पिछले हफ्ते 11 अन्य विधायकों साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

मेघालय प्रदेश युवा कांग्रेस प्रमुख रिचर्ड एम. मारक ने भारतीय युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी. को अपना इस्तीफा सौंपा।

मारक ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा, ‘‘कांग्रेस जिस तरह से काम कर रही है उसे लेकर मैं पिछले कुछ समय से पार्टी से नाखुश हूं। कांग्रेस में संरचनात्मक खामी है। यह मुद्दा पूर्व में कई बार उठाया गया लेकिन इसे ठीक करने की कोई कोशिश नहीं की गई।’’

उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को मेघालय में कांग्रेस के 500 अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

हालांकि, वह संगमा के करीबी हैं लेकिन उन्होंने टीएमसी में शामिल होने का कोई जिक्र नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया