लाइव न्यूज़ :

मेघालय ने कोविड-19 के 365 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:30 IST

Open in App

शिलांग, 13 जुलाई मेघालय में मंगलवार को 365 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 55,218 हो गए, जबकि पांच और लोगों की मौत के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि 506 और लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ईस्ट खासी हिल्स जिले, जिसके अंतर्गत शिलांग आता है, में सबसे अधिक 80 नए मामले आए, इसके बाद वेस्ट गारो हिल्स में 61 और वेस्ट जयंतिया हिल्स में 53 मामले आए हैं।

चार मौतें ईस्ट खासी हिल्स में और एक वेस्ट जयंतिया हिल्स में हुई।

राज्य में अब 3,964 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 50,336 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मेघालय में कोविड​​-19 के लिए 7.47 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और अब तक 8.23 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग