लाइव न्यूज़ :

मेघालय ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों का राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 12:58 IST

Open in App

शिलॉन्ग, 24 दिसम्बर ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के डर के बीच मेघालय सरकार ने यूरोपीय देश से आने वाले लोगों का प्रवेश राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार सरकार ने ब्रिटेन या उस देश से होकर आने वाले लोगों से पृथक रहने और सरकार को उनकी यात्रा संबंधी जानकारी देने की अपील की है।

मुख्य सचिव एम.एस. राव ने बुधवार को जारी एक ओदश में कहा, ‘‘कोविड-19 के अधिक संक्रामक नए ‘स्ट्रेन’ के मद्देनजर ब्रिटेन से आने वाले सभी पर्यटकों के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से राज्य में प्रतिबंधित किया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन या उस देश से होकर पिछले चार सप्ताह (25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2020 तक) में राज्य आए सभी लोगों को पिछले 14 दिन में वह कहां-कहां गए इसकी जानकारी राज्य की निगरानी इकाई को देनी होगी और आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’

उन्होंने साथ ही लोगों से घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और कोविड-19 के अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन से हाल ही में आए पांच लोगों का पता चला है और स्वास्थ्य कर्मी उनके सम्पर्क में हैं।

मेघालय में अभी तक कोविड-19 के 13,298 मामले सामने आए हैं और इससे 135 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू