बांग्लादेश के रास्ते देश में अवैध रूप से घुसने वाले 14 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 12 के पास मिला नाइजीरियाई पासपोर्ट

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:40 IST2019-09-18T05:40:30+5:302019-09-18T05:40:30+5:30

ये सभी बांग्लादेश के जरिये देश में अवैध रूप से घुसने की फिराक में थे। इनमें 12 के पास नाइजीरियाई पासपोर्ट है। एक के पास आइवरी कोस्ट का पासपोर्ट जबकि अन्य के पास के कोई पासपोर्ट नहीं है।

Meghalaya police arrests 14 foreigners, most with Nigerian passports | बांग्लादेश के रास्ते देश में अवैध रूप से घुसने वाले 14 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 12 के पास मिला नाइजीरियाई पासपोर्ट

प्रतीकात्मक फोटो

बांग्लादेश के रास्ते पिछले चार दिन में देश में अवैध रूप से घुसने वाले 14 विदेशी नागरिकों को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 12 विदेशी नाइजीरिया से हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को दे दी गयी है।

पुलिस का मानना है कि विदेशी नागरिकों के इस तरह से अचानक अवैध प्रवास के पीछे कोई बड़ी साजिश है। जिला पुलिस ने यहां एक बयान जारी कर बताया, ‘‘पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में विभिन्न जगहों पर जांच के दौरान 14 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बांग्लादेश के जरिये देश में अवैध रूप से घुसने की फिराक में थे। इनमें 12 के पास नाइजीरियाई पासपोर्ट है। एक के पास आइवरी कोस्ट का पासपोर्ट जबकि अन्य के पास के कोई पासपोर्ट नहीं है।’’

Web Title: Meghalaya police arrests 14 foreigners, most with Nigerian passports

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे