लाइव न्यूज़ :

मेघालय के मंत्री ने प्रधानमंत्री से कर्नाटक के ईसाइयों की 'सुरक्षा' सुनिश्चित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:57 IST

Open in App

शिलांग, चार दिसंबर मेघालय में भाजपा के एकमात्र मंत्री सनबोर शुलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में रहने वाले ईसाइयों की ‘‘सुरक्षा एवं संरक्षा’’ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पूर्वोत्तर राज्य के श्रम मंत्री शुलाई ने ‘‘ईसाई समुदाय के हालिया सर्वेक्षण के संबंध में’’ प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की।

उन्होंने इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया और कहा कि इस तरह का कृत्य अत्यधिक आपत्तिजनक होने के अलावा कर्नाटक में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के बीच अविश्वास पैदा करेगा ।

शुलाई ने कहा, ‘‘मैं आपके माननीय कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि कृपया आर्कबिशप और अन्य ईसाई समुदायों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर संज्ञान लें। कृपया सुनिश्चित करें कि कर्नाटक और भारत के हर राज्य में रहने वाले ईसाई समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा की जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं डेटा संग्रह के रूप में ईसाई समुदाय के हालिया सर्वेक्षण के संबंध में आपके हस्तक्षेप की मांग करना चाहता हूं। चूंकि भारत की वैश्विक धर्मनिरपेक्ष छवि है, ऐसे कृत्य निश्चित रूप से हमारी छवि को खराब करने वाले हैं।’’

इसाई बहुल मेघालय के वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बेंगलुरू के आर्कबिशप पीटर मचाडो ने भी सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई थी।

गौरतलब है कि मेघालय में भाजपा के दो विधायक हैं और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का हिस्सा है, जिसके अध्यक्ष कोनराड के संगमा हैं जो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग