लाइव न्यूज़ :

मेघालय खदान: बचावकर्मी जलस्तर और घटने की प्रतीक्षा कर रहे, 11 दिनों से फंसे हैं पांच श्रमिक

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:57 IST

Open in App

शिलांग, 10 जून मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक खदान में पांच श्रमिक पिछले 11 दिनों से फंसे हुए हैं। यहां खदान में जल स्तर कम तो हुआ है लेकिन यह कमी अभी बचावकर्मियों के भीतर जाकर बचाव अभियान शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खदान से पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है और अब यह स्तर कम होकर 36.6 मीटर है, जो कि चार जून को 46 मीटर था।

उमप्लेंग में घटनास्थल पर तैनात एक मजिस्ट्रेट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 60 फीसदी कर्मी और राज्य की अन्य एजेंसियां 152 मीटर गहरे गड्ढे में 10 मीटर और जलस्तर नीचे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि इसी अधिकतम स्तर में कर्मी काम शुरू कर सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक दो परस्पर जुड़े गड्ढे से 8.82 लाख लीटर पानी बाहर निकाला गया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि बचावकर्मियों के लिए स्थिति मुश्किल है और फंसे खनिकों तक पहुंचने में अब तक थोड़ी ही प्रगति हो पाई है। संगमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थिति वहां काफी कठिन है। अभी तक सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र